ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराई मोटर साइकिल एक की मौत दो घायल

बालाघाट/लांजी। बालाघाट के लांजी-भिलाई मार्ग पर शनिवार को ग्राम लोहारा में सड़क किनारे शनिवार दोपहर विद्युत पोल से मोटर साइकिल टकरा गई। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लाेग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती किया गया है। यह हादसो शनिवार दोपहर तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

शराब के नशे में थे तीनों युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय भीवराव पिता जयसिंह पंद्रे ग्राम नसकट्टा निवासी अपने दो साथी 18 वर्षीय मन्नू घोरमारे और 25 वर्षीय हेमेंद्र पिता यादोराव गजभे दोनों ग्राम खुर्शीटोला निवासी के साथ लांजी से अपने गांव मोटर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान लोहारा पहुंचे थे कि सड़क किनारे विद्युत पोल से मोटर साइकिल टकराने से भीवराव पंद्रे ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं उसके दोनों साथी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक शराब के नशे में थे।

सरपंच ने पहुंचाया अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लांजी की तरफ से अपने गांव जा रहे युवकों की मोटर साइकिल की गति अधिक तेज थी।जिसके चलते लोहारा में सड़क किनारे विद्युत पोल से मोटर साइकिल टकरा गई। सड़क हादसे के बाद घटनास्थल से लोहारा सरपंच ओमप्रकाश दौने द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सरपंच द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल लांजी भिजवाया गया। बताया गया है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। इसके लिए शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया गया है। वहीं मृतक के स्वजनों को भी सूचित किया गया है।

इनका कहना है..

ग्राम लोहारा में मोटर साइकिल सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हो गए। जिनका उपचार लांजी अस्पताल में चल रहा है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंपा जाएगा।दिनेश कुमार सोलंकी, थाना प्रभारी, लांजी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.