ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऐसा था सोनू सूद का टाॅलीवुड से लेकर बाॅलीवुड तक का सफर कोरोना काल से शुरू हुई नई कहानी

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सोनू सूद के रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी दीवाने हैं। अपनी फिल्मों के अलावा सोनू की दरियादिली ने करोड़ों लोगों का दिल जीता है। कल यानी 30 जुलाई को सोनू अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पंजाब के मोगा में जन्में सोनू ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। सोनू के पिता कपड़े की दुकान चलाते थे। एक्टर 1996 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म करने के बाद मुंबई आ गए थे। सोनू शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे। सोनू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में आई फिल्म कल्लाझागर से की थी।

फिल्मी डेब्यू से पहले ही कर ली शादी

बता दें कि सोनू सूद ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी। सोनू ने अपने स्ट्रगल के दिनों में अपनी गर्लफ्रेंड सोनाली से शादी कर ली थी। सोनू सूद के दो बच्चे भी हैं। सोनू ने तेलुगू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

सोनू ने कहां हो तुम, मिशन मुंबई, युवा, आशिक बनाया जैसी फिल्मों में काम किया है। हिंदी, तेलुगू के अलावा सोनू ने तमिल और कन्नड़ इंडस्ट्री में भी काम किया है। जब सोनू मुंबई आए थे तो 5500 रुपये लेकर आए थे। शादी करने के तीन साल बाद सोनू ने फिल्मों में काम करना शुरू किया।

लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद

सोनू की पहली बॉलीवुड फिल्म शहीद-ए-आजम थी। सोनू के करियर का बड़ा ब्रेक उन्हें साल 2004 में आई फिल्म युवा से मिला। इसके बाद साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म से सोनू के करियर को बड़ा जंप मिला। उन्होंने कई रोल्स निभाए, लेकिन बॉलीवुड में विलेन के रूप में उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई।

फिल्मों में कमाल करने के बादी सोनू सूद साल 2020 में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे। कोरोना काल में सोनू सूद ने लोगों की हर तरह से मदद की है। आज भी लोग सोनू तक अपनी परेशानियां लेकर जाते हैं और एक्टर उन परेशानियों का समाधान कर लोगों की मदद करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.