ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रमरमा माइंस में बाघिन की चहलकदमी मजदूर अपनी जगह पर करीब छह घंंटे बैठे

बालाघाट। कान्हा सहित जिले के रमरमा वन क्षेत्र में अक्सर वन्यप्राणियों की मौजूदगी बनी रहती है। एक दिन पहले रमरमा माइंस क्षेत्र में उस समय लोग सहम गए, जब उन्होंने एक बाघिन को अपने दो शावकों के साथ चहलकदमी करते देखा। रमरमा क्षेत्र घने जंगलों से घिरा है और सोनेवानी से लगा है, जहां हमेशा बाघों की गतिविधियां देखी जाती है।

बाघिन अपने शावकों के साथ रात में लौटी, मजदूर दहशत में

बाघिन अपने शावकों के साथ माइंस इलाके में पहुंच गई, जिसके बाद वहां काम कर रहे मजदूर दहशत में आ गए। अंडर ग्राउंड में काम कर रहे कुछ मजदूरों को आसपास बाघिन के होने की सूचना मिलते ही वो भी अपनी जगह पर करीब छह घण्टे बैठे रहे। वन विभाग को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। मादा बाघ एवं उसके बच्चों को वहां से हटने तक वन अमले का पाईंट लगाया गया।

तीन सर्किल की टीम तैनात थी, बाघिन ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया

वन परिक्षेत्र अधिकारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि मौके पर तीन सर्किल की टीम तैनात थी, लेकिन देर रात बाघिन बिना किसी को नुकसान पहुंचाए अपने शावकों के साथ जंगल की ओर चली गई। रमरमा क्षेत्र में गत दिनों एक वन्यप्राणी के शिकार के बाद क्षेत्र में इन दिनों बाघ सहित अन्य वन्यप्राणियों की चहलकदमी बढ़ गई है। बता दें कि इस इलाके में रमरमा, पेंदीटोला, नैतरा, कटंगझरी, शेरपार, नांदगाव, बोटेझरी, सिर्रा, चिरचिरा जैसे वनग्रामों में बाघ व तेंदुए किसानों के पालतू मवेशियों का शिकार करते रहते हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके अलावा पूर्व में भी यहां चरवाहों व जंगल में लकड़ी काटने जाने वाले ग्रामीणों पर बाघ हमला कर चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.