ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वेस्ट इंडीज ने दूसरे T20 मैच में भी भारत को हराया सीरीज पर 2-0 से बढ़त

 वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरा टी20 मैच भी जीत लिया है। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेल गये इस मैच मे भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम ने 7 गेंद पहले ही जीत के लिए जरुरी रन हासिल कर लिए। इस जीत के साथ वेस्ट इंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

भारत की पारी

भारत ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआत एक बार फिर खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 9 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन और तिलक ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 27 रनों के स्कोर पर ईशान क्लीन बोल्ड हो गये। इनके बाद सूर्यकुमार यादव अगले ओवर में रन आउट हो गए। कप्तान हार्दिक पांडया ने 18 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वेस्ट इंडीज की ओर से अकील, जोसेफ और शेफर्ड ने 2-2 विकेट लिए।

सीरीज में 1-0 से पीछे है टीम इंडिया

भारत ने कुलदीप की जगह रवि बिश्नोई को इलेवन में शामिल किया है। नेट प्रैक्टिस के दौरान कुलदीप को मामूली चोट आई थी। तारोबा में पहले मैच में वेस्टइंडीज ने चार रन से जीत दर्ज की थी। भारत को अगले दो मैच गयाना में खेलने हैं, जबकि सीरीज का चौथे और पांचवें मुकाबले के लिये अमेरिका जाना है।

भारत: प्लेइंग XI

1. हार्दिक पांड्या (कप्तान) 2. शुभमन गिल 3. इशान किशन 4. सूर्यकुमार यादव 5. तिलक वर्मा 6. संजू सैमसन 7. अक्षर पटेल 8. रवि बिश्नोई 9. अर्शदीप सिंह 10. मुकेश कुमार 11. युजवेंद्र चहल

वेस्ट इंडीज: प्लेइंग XI

1. रोवमैन पोवेल (कप्तान) 2. ब्रैंडन किंग 3. कायले मायर्स 4. जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर) 5. शिमरोन हेटमायर 6. निकोलस पूरन 7. रोमारियो शेफर्ड 8. जेसन होल्डर 9. अकील हुसैन 10. अल्जारी जोसेफ 11. ओबेड मैक्कॉय

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.