ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ढाबे और रेस्टोरेंट में खुलेआम बिक रही शराब प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था

भोपाल। प्रदेश सरकार ने अहाते तो बंद कर दिए पर ढाबे और रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब मिल रही है। यह पूरा कारोबार अवैध रूप से संचालित हो रहा है। सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, कानून व्यवस्था भी बिगड़ रही है। यह आरोप कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने सोमवार को भोपाल में लगाए।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं, उन्हें एक दिन का लाइसेंस दिया जाता है और इसकी आड़ में अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। भोपाल में ही ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां अवैध रूप से हुक्का लाउंज और रेस्टोरेंट का संचालन न किया जा रहा हो। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की पार्किंग में पुलिस कार्रवाई हो चुकी है।

आबकारी अमला भी खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर देता है। अब तो शापिंग सेंटर में भी लाइसेंस देने की तैयारी है। विधानसभा में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने का विधेयक पारित होने के बाद भी रोक नहीं लग रही है। उन्होंने प्रदेश में प्रतिबंध होने के बाद भी हो रहे तबादलों पर प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस सरकार पर तबादला उद्योग चलाने के आरोप लगाते हैं, लेकिन अपनी सरकार के आदेश तक नहीं देखते हैं।

जुलाई से अगस्त तक इतने हुए तबादले

जुलाई और अगस्त की ही बात करें तो आइएएस-आइपीएस के 59, डीएसपी के 252, राज्य प्रशासनिक सेवा के 186, पुलिस निरीक्षक के 673 और नायब तहसीलदार स्तर के 306 अधिकारियों के तबादले हुए हैं। नगरीय विकास एवं आवास, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के मुख्यमंत्री समन्वय से लगातार तबादले हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.