ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CG Vyapam PAT 2023 Result: पीएटी और पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी यहां चेक करें नतीजे

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से सोमवार को प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट(पीएटी) और प्री-वेटरनरी पालिटेक्निक टेस्ट (पीवीपीटी) प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट cgvyapam.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। व्यापमं की तरफ से दो जुलाई को प्रदेशभर के 132 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा ली गई थी, जिसमें 60.32 प्रतिशत छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया। प्रदेश में 44,218 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिसमें 26,674 उपस्थित और 17,544 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। आइजीकेवी की तरफ से बीएससी एग्रीकल्चर में प्रवेश के लिए जल्द ही काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

CG Vyapam PAT 2023 Result: ऐसे चेक करें परिणाम

– CG PAT/ PVPT 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

– वेबसाइट के होम पेज पर Result & Merit List के लिंक पर क्लिक करना है।

– अब आपको PAT/PVPT 2023 | Result लिंक पर क्लिक करना होगा।

– इसके बाद आपको नए पेज पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करना है।

– आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CG Vyapam PAT 2023 Final Answer Key: यहां से डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

सीजी व्यापम की ओर से प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2023 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गयी है। आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गयी है। अभ्यर्थी आंसर की के द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें की फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी, अंतिम उत्तर कुंजी पर किसी भी प्रकार से आपत्ति/ शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.