ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओटीटी पर मौजूद हैं आलिया भट्ट की ये शानदार फिल्में देखिए लिस्ट

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस को काफी एंजाॅय कर रही हैं। फिल्म को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट रणवीर सिंह भी लीड रोल में हैं। सिनेमाघरों के बाद अब आलिया ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जल्द ही आलिया की हाॅलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 11 अगस्त को ये फिल्म स्ट्रीम की जाएगी।

सिर्फ हार्ट ऑफ स्टोन ही नहीं, आलिया भट्ट की और भी कई शानदार फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। आइए, देखें उन फिल्मों की लिस्ट।

गंगूबाई काठियावाड़ी

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया की दमदार एक्टिंग ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया था। इस फिल्म से आलिया को खूब तारीफें मिली हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इस फिल्म में अजय देवगन भी कैमियो रोल में नजर आए हैं

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1

ब्रह्मास्त्र फिल्म से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखाई दिए हैं। इस फिल्म से आलिया और रणबीर की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। फिल्म में रणबीर कपूर सुपर हीरो के रोल में नजर आए। ब्रह्मास्त्र आलिया के फिल्मी करियर की एक बड़ी फिल्म है। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है

गली ब्वॉय

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म गली ब्वॉय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी साथ दिखाई दी थी। दोनों की एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी। ये एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसे जोया अख्तर ने निर्देशित किया था। गली ब्वॉय फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

राजी

साल 2018 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म राजी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। आलिया, सहमत नाम की एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभाती हैं, जो 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत के लिए जासूस करने के लिए एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से शादी करती है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

डियर जिंदगी

आलिया भट्ट और शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने इनसोमनिया से पीड़ित कायरा नाम की एक लड़की का रोल प्ले किया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी कनेक्ट किया है। डियर जिंदगी फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं

2 स्टेट्स

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 2 स्टेट्स में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर लीड रोल में दिखाई दिए हैं। आलिया ने इस फिल्म में एक दक्षिण भारतीय लड़की का किरदार निभाया था, जिसे पंजाबी लड़के से प्यार हो जाता है। ये फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 2 स्टेट्स पर आधारित है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.