ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोपालन के लिए अनुदान दे रही शिवराज सरकार योजना का ऐसे उठाएं लाभ

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में फसलों में रसायनों का कम से कम उपयाेग करने और मृदा का संरक्षण करने के लिए शिवराज सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए किसानों को जैविक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती कि लिए प्रोत्‍साहित कर उन्‍हे इसके लिए मध्‍यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास येाजना’ के माध्‍यम से न सिर्फ प्रा‍कृतिक खेती के लिए ट्रेनिंग बल्कि गोपालन के लिए अनुदान भी दे रही है।

क्‍या है योजना?

कीटनाशक मुक्त फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास योजना शुरू की है। इसके तहत गोपालन के लिए किसानों को अनुदान देने के साथ ही प्राकृतिक खेती के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है।

कैसे कार्य करेगी योजना?

‘मध्‍य प्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास येाजना’ के तहत पहले चरण में सभी जिलों में 100-100 गांवों का चयन किया जाता है। प्रत्येक गांव में 5 किसान चयनित किए जाते हैं। इस तरह कुल 26 हजार किसानों का चयन कर उन्हें गाैपालन के लिए अनुदान देने के साथ ही ट्रेनिंग दी जाती है।

क्‍या रहेगी शर्त?

किन्‍हे मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ सभी वर्गों के किसानों को दिया जाएगा।

इस तरह दी जाएगी ट्रेनिंग

योजना के क्रियान्वयन के लिए ‘आत्मा’ योजना के तहत किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए किसानों का चयन कर उन्‍हे ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्‍हे अन्‍य किसानों को ट्रेनिंग देने के लिए तैयार किया जाएगा।

ये रहेगी प्रक्रिया

आनलाइन आवेदन और अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्‍लिक करें

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.