ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजधानी के युवा क्रिकेटरों ने लगाई टीटी नगर स्टेडियम में फिटनेस की पाठशाला

भोपाल। शहर के मैदानों में पानी और हरी-भरी खासें हैं जिसके चलते आउटफील्ड खेलने लायक नहीं है। इसलिए भोपाल संभाग क्रिकेट संगठन बीडीसीए (बीडीसीए) द्वारा युवा क्रिकेटरों के लिए टीटी नगर स्टेडियम में फिटनेस की पाठशाला लगाई है। जिसमें बीडीसीए के खिलाड़ी अागामी सीजन के लिए एक्सरसाइज और फिटनेस के जरिए तैयारी कर रहे हैं। बीडीसीए के उपाध्यक्ष डा. सुशील सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्षा के दौरान शहर के मैदानों में अभ्यास नहीं किया जा सकता इसलिए बालकों का कैंप टीटी नगर स्टेडियम में लगाया है। इसमें संभाग के 40 क्रिकेटर शामिल हैं। जबकि एकांत पार्क में आयोजित फिटनेस कैंप में 30 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शाम को करते हैं नेट प्रैक्टिस

17 वर्षीय ओजस यादव आठ वर्ष से डिवीजन स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर के आउटफील्ड खराब होने के कारण अभी टीटी नगर स्टेडियम में फिटनेस कैंप में हिस्सा ले रहा हूं। इसके अलावा शाम को नेट प्रैक्टिस और जिमिंग करता हूं। जिससे अगले माह से शुरू होने वाले क्रिकेट सीजन में अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकूं।

फिटनेस और कंडीशिनिंग कैंप में शामिल हाे रहा हूं

शहर के 22 वर्षीय अरबाज उद्दीन स्टेट और डिवीजन लेवल पर दस साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। वह अंडर-16, अंडर-19 और एनसीए कैंप का हिस्सा रहे हैं। वह बताते हैं कि मैं अभी सुबह दो घंटे जिमिंग करता हूं। इसके बाद शाम को ड्रिल्स, फिटनेस और कंडीशिनिंग कैंप में फिटनेस को बेहतर कर रहा हूं।

फिटनेस के लिए फुटबाल का सहारा

साद बग्गड़ अंडर-19 और 23 मप्र टीम से खेलने के साथ ही अंडर-19 इंडिया कैंप अटैंड कर चुके हैं। वे बताते हैं कि अभी क्रिकेट बंद होने के चलते अपनी फिटनेस पर काम करा हूं। शाम को फिटनेस के लिए फुटबाल खेलता हूं और गेंदबाजी का अभ्यास कर रहा हूं। इसके अलावा जिमिंग और रनिंग करता हूं। जो आगामी सीजन के लिए काम आए। क्योंकि सीजन के चलते फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.