ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धार जिले के बाग में मधुमक्खी के हमले में एक की मौत तीन हुए घायल

 बाग। धार जिले के बाग थाने के ग्राम खेरवा में मधुमक्खी का छत्ता तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान मधुमक्खियां भड़क उठीं और आक्रमण कर दिया, जिससे मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।

दवाई स्प्रे के बाद भड़ कई मधुमक्खियां

सहायक उप निरीक्षक राजेश चौहान ने बताया कि बाग थाना क्षेत्र के ग्राम खेरवा में कुछ लोग जंगल में एक पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान शहद निकालने वाले लोगों ने दवाई का स्प्रे किया। इस वजह से मधुमक्खियां भड़क गई और आक्रमण कर दिया।

उपचार के लिए बड़वानी किया गया रेफर

पेड़ से मधुमक्खियों ने उड़कर लोगों को निशाना बनाया जिससे खेरवा निवासी 55 वर्षीय बोंदरसिंह पिता शेरसिंह के मुंह पर बड़ी संख्या में मधुमक्खी ने डंक मारा। जिसमें बोंदरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में तीन अन्य लोग घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी के जिला चिकित्सालय के लिए भेजा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.