ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क हादसा; ट्रक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की हुई मौत; दो घायल

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये दुर्घटनाएं रविवार शाम को चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील में हुई। राजुरा पुलिस थाने के अधिकारी विशाल नगरगोजे ने बताया कि सस्ती से राजुरा की ओर जा रहे ट्रक ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिस पर दो लोग यात्रा कर रहे थे। दोनों को चोटें आईं हैं।

सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, थोड़ी दूर जा कर ट्रक ने एक पेट्रोल पंप के समीप एक अन्य मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। अधिकारी ने बताया दोपहिया वाहन से घर लौट रहे राजुरा तहसील के गुरुदेव नगर निवासी निलेश वैद्य, पत्नी रुपाली और उनकी तीन साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.