ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नागपंचमी पर नागदेवता के मंदिरों लग रहा है मेला शिवालयों पर शिवभक्तों की तड़के से ही भीड़

ग्वालियर: नाग पंचमी श्रावण के शुक्ल पक्ष की सोमवार मनाई जाएगी। इस दिन सावन सोमवार व्रत भी रखा जाएगा। नाग पंचमी पर नागदेवता के प्रमुख एवं प्राचीन छत्री बाजार स्थित मंदिर में विशेष विधुत सज्जा की गई है। मंदिर में तड़के नागदेवता का अभिषेक करने के बाद दिव्य एवं आलोकिक श्रृंगार किया जायेगा। उसके बाद मंदिर के पट दर्शनों के लिये खोल दिये गये। काफी संख्या में श्रद्धालु नागदेवता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही तारागंज व दौलतगंज स्थित नागदेवता के मंदिर पर काफी संख्या श्रद्धालु दर्शन करने के लिये पहुंचेंगें। श्रवण मास के सातवें सोमवार को श्री अचलेश्वर मंदिर पर पहली बार फूलबाग सजाया जायेगा। अचलेश्वर मंदिर पर तड़के से ही शिवभक्तों की कतार लगी हुई है। नागपंचमी पर घरों में भी नागदेवता का पूजन किया जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को बारिश होने का अनुमान है। इस

गोपेश्वर महादेव मंदिर मुरार से निकलेगी महाकाल की सवारी

ग्वालियर। श्री गोपेश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा श्रावण मास के सोमवार को शाम चार बजे श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर, घासमंडी, मुरार से बाबा महाकाल की सवारी भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली जा रही है जो कि मंदिर से प्रारंभ होकर मुरार के मुख्य मार्गो से होती हुई मंदिर में वापस पहुंचकर विसर्जित होगी। कई स्थानों पर बाबा महाकाल की भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की जायेगी। कई वर्षों से श्रवण मास में महाकाल की सवारी निकाली जाती है।

नागपंचमी पर आज निकलेगी चौरसिया समाज की कलश यात्रा

चौरसिया विकास संघ के तत्वाधान में नागपंचमी पर सोमवार को शाम चार बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी। यह कलश यात्रा चाबड़ी बाजार से शुरु होगी। और इसका विसर्जन जैन छात्रावास हास्पिटल रोड पर होगा। जैन छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाज के शादी योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन के साथ नागरिक सम्मान भी होगा। चौरसिया समाज नागदेवता को कुल देवता के रूप में पूजन करता हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.