ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नक्सली आत्मसमर्पण नीति को मंजूरी प्रदेश में खुलेंगे सात नएमहाविद्यालय जानिए शिवराज कैबिनेट की अन्य बड़ी बातें

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक सीएम हाउस कार्यालय समत्व भवन में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। बैठक के बाद प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत व जनपद सदस्यों का मानदेय बढाने को मंजूरी दी गई। अब जिला पंचायतों को 4500 रुपये मासिक से बढ़कर 13 हजार रुपये मिलेंगे। इससे 771 से अधिक सदस्यों को मिलेगा फायदा। शासकीय खजाने पर इससे 8 करोड़ 3 लाख का आयगा अतिरिक्त भार। कैबिनेट बैठक में सात नए शासकीय महाविद्यालय खोलने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई।

कैबिनेट बैठक में सीखो कमाओ योजना पर भी मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री आज शाम इसका शुभारंभ करने वाले हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। पुलिस कर्मियों का कपड़ा भत्ता बढ़ाकर कर किया गया 5 हजार रुपये। पुलिसकर्मियों को मिलने वाले विशेष भोजन की दर को 70 से बढ़ाकर किया 100 रुपए कर दिया गया है।

कैबिनेट बैठक में नक्सली आत्मसमर्पण नीति को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्री सारंग ने बताया कि पहले तेलगांना, छत्तीसगढ़ में थी ऐसी नीति।

इसके अलवा पेंशनर्स को भी सरकार ने तोहफा दिया है। पेंशनर्स के लिए 1 जुलाई 2023 से मंहगाई राहत की दर में की गई वृद्धि। महंगाई राहत देने से सरकार पर आएगा 410 करोड का अतिरिक्त भार।

बैतूल जिले की आमला तहसील में अनुविभागीय कार्यालय को मिली मंजूरी। 12 पद स्वीकृत किये गए। 305 नए पद नर्सिंग महाविद्यालय के लिए स्वीकृत।

सीखो कमाओ योजना आज से ही पकड़ेगी गति

मुख्यमंत्री शिवराज ने कैबिनेट बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि आज शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना लांच की जा रही है। प्रसन्नता का विषय है कि 8 लाख 50 हजार युवाओं ने इस योजना में पंजीयन करवाया है। इनमें से लगभग 14 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए किन-किन संस्थानों में जाना है, इसके स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे ।आज से ही यह योजना गति पकड़ लेगी।

सीएम शिवराज ने कहा कि यह अपने आप में एक अद्भुत योजना है, जो युवाओं को सीखने के लिए प्रेरित करती है ताकि उन्हें स्थाई नौकरी मिल सके तथा सीखने की प्रक्रिया के दौरान ही उनकी आजीविका भी चलती रहे। प्रदेश में युवाओं के लिए आज एक नई पहल की शुरुआत हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.