ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में होती थी छत्तीसगढ़ के इस इलाके की पहचान अब पर्यटकों की रहती है भीड़

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गरियाबंद जिला अपनी खूबसूरती के चलते पर्यटन जिले के रूप में सैलानियों की पहली पसंद में शामिल होता जा रहा है। चारों तरफ से पहाड़ से घिरे होने के चलते इसका नाम गिरिबंद पड़ा था, जो अब गरियाबंद कहलाने लगा है।

इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर रहा है। जबकि कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में जाना जाता था। वहीं, अब अपनी खूबसूरती के चलते देशभर में पहचाना जाने लगा है। देश के कई शहरों से सैलानी यहां पहुंच रहे है। छुट्टियों के दिन यहां 12 से 15 हजार सैलानी पहुंच रहे है।

वहीं रानी दहरा और पैरी घुम्मर जलाशय गजपल्ला वाटरफाल जैसे प्राकृतिक सौंदर्य स्थल की खूबसूरती भी सैलानियों का मन मोह रही हैं। मैनपुर स्थित सिकासेर डेम, देवधारा वाटर फाल की खूबसूरती देखने के लिए भी दूर दूर से सैलानी आ रहे है। उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व द्वारा कुल्हाड़ी घाट जिसे कभी नक्सल गढ़ माना जाता था वहां वर्तमान में जलाशय में सैलानियों के लिए बोटिंग और कई एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत की गई है।

व्यापारियों को हो रहा आर्थिक लाभ

गरियाबंद के जंगल और हाईवे के साथ साथ चलने वाली नदी का खूबसूरत नजारा समुद्र के किनारे बसे खूबसूरत शहर का अहसास कराता है। यूट्यूब में यहां की खूबसूरती को मिलियन व्यूज मिल रहे हैं। कई यूट्यूबर और ब्लॉगर शहर की खूबसूरत लोकेशन को राज्यभर के बेहतरीन पर्यटक स्थल में शुमार कर रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में सैलानियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। जिससे व्यापारियों को आर्थिक लाभ भी हो रहा है। युवा वर्ग में मिनी गोवा के नाम से मशहूर हो रहे जिले की खूबसूरती देखते ही बनती है। मगर बारूका स्थित चिंगरा पगार वाटर फाल, भूतेश्वर नाथ महादेव जतमई, घटारानी इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.