ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांकेर में ट्रक ने दो बाइक सवार को कुचला, मौक पर ही मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दुर्गूकोंदल।  छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में मारे गए युवकों में से एक टेंट व्‍यवसायी है, जबकि दूसरा मजदूर है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गुस्‍साए लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे दुर्गूकोंदल-भानुप्रतापपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।

जानकारी के अनुसार मदले निवासी पारकदास मानिकपुरी टेंट व्‍यवसायी है, जोकि दुर्गूकोंदल क्षेत्र में करता था। सुबह व्‍यवसाय के सिलसिले में बाइक से दुर्गूकोंदल आया हुआ था। वहीं दूसरा युवक मनोज टेकाम ग्राम गुमड़ीडीह निवासी है, जो साप्ताहिक बाजार दुर्गूकोंदल में मजदूरी करने आया था।

इस सड़क हादसे में दो लोगों मौत से गुस्साए स्‍थानीय लोगों का गुस्‍सा भड़क उठा। गुस्‍साए लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे दुर्गूकोंदल-भानुप्रतापपुर मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया और दोनों से वाहनों का आवागमन बंद हो गया।

लोगों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं। तहसीलदार प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.