ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के लिए हैं पात्र, ऐसे चेक करें स्टेटस

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। इस स्कीम में कृषकों को वार्षिक छह हजार रुपए मिलते हैं। यह रकम किसानों को तीन किस्तों में मिलती है। एक किस्त में दो हजार रुपए की राशि मिलती है। अभी तक सरकार ने 14 किस्त जारी कर चुकी है। 15वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।

अगर आपने इस इस योजना के लिए पंजीकरण करवा लिया है, तो एक बार जांच लेना चाहिए कि इस स्कीम का लाभ मिलेगा या नहीं। इसके अलावा किस कारण किस्त का पैसा अटक सकता है। इसका पता होना भी जरूरी है। आइए आगे आपको इसके बारे में बताते हैं।

स्टेट्स ऐसे चेक करें

स्टेप 1- पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा।

स्टेप 2- इसके बाद बेनिफिशियरी स्टेटस के विकल्प पर जाना है।

स्टेप 3- अब रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना है।

स्टेप 4- इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करना है।

स्टेप 5- अब सबमिट करने के बाद आपको स्टेट्स शो होगा।

स्टेप 6- यदि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिंडिंग के आगे नो लिखा है। इसका मतलब है कि आप पीएम किसान योजना के पात्र नहीं है।

इस कारण से अटक सकती है पीएम किसान योजना की किस्त

कई किसानों को अभी तक 14वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है। इसकी वजह है कि सरकार ने धोखाधड़ी को रोकने के लिए नियमों को कड़ा कर दिया है। अब तक जो गैर-तरीके से योजना का लाभ उठा रहे थे, आगे नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा यदि किसी किसान का ई-केवाईसी नहीं हुआ है, तो वह योजना के लाभ से वंचित रहेगा। वहीं, कई बार किसान गलत बैंक खाता नंबर दर्ज कर देते हैं। इस कारण से उन्हें स्कीम का फायदा मिल नहीं पाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.