ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घट रही प्लेटलेट, एंटीमलेरिया ड्रग से हो रहे ठीक मरीज

ग्वालियर। मौसमी बीमारियों के चलते मरीजों की प्लेटलेट गिर रही है। जिसके चलते उन्हें भर्ती कर उपचार लेना पड़ रहा है। जेएएच के डा विजय गर्ग का कहना है कि इस वक्त मौसमी बीमारियों के चलते जो लोग बीमार हो रहे हैं। उनमें प्लेटलेट कम होने की शिकायत भी अधिक देखी जा रही है। इसके के साथ ही मलेरिया के मरीजों की भी संख्या तेजी से बढ़ी है। जबकि इन दोनों ही बीमारियों की जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आती है पर उपचार डेंगू और मलेरिया का ही मरीज को देना पड़ रहा है तभी वह ठीक हाे रहे हैं। उसका कारण यह भी हो सकता है कि मरीज बुखार आते ही दवा का प्रयोग कर लेते है। ऐसे में यदि वह ठीक नहीं हुआ तो जांच में फिर डेंगू और मलेरिया पकड़ में नहीं आता।

हजार बिस्तर अस्पताल में मेडिसिन के दूसरे व तीसरे फ्लोर पर मरीजों की संख्या रविवार को अधिक थी। हालात यह थे कि मरीज जमीन पर लेटकर इलाज ले रहे थे तो कुछ मरीज लाबी में लेटकर उपचार लेने के लिए मजबूर थे। जबकि चौथे और पांच वे फ्लोर पर बेड खाली पड़े हुए थे। यही हाल सर्जरी विभाग का भी था जहां पर पांचवे फ्लोर पर बेड उठाकर रख दिए गए थे जिन पर मरीज अपने कपड़े सुखा रहे थे। हजार बिस्तर अस्पताल के दूसर व तीसरे फ्लोर पर मरीज की संख्या अधिक थी पर उससे कहीं अधिक अटेंडेंटों की संख्या थी। एक मरीज के साथ चार से 6 अटेंडेंट देखे गए। जो डाक्टर से खुद के बैठने के स्थान को लेकर झगड़ते भी देखे गए। इस अव्यवस्था पर प्रबंधन नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। क्योंकि वार्ड में सुरक्षा गार्ड के नाम पर कोई नहीं होता।

गद्दे और चादर तक चोरी चले जाते हैं

बताया जाता है कि ऐसे में वार्ड से गद्दे और चादर तक चोरी चले जाते हैं। छटवीं मंजिल पर स्थित आइसीयू में मरीज से अधिक जमीन पर अटेंडेंट लेटे हुए थे, यही नहीं अटेंडेंटों का बैग आदि सबकुछ जोड़कर रखा हुआ था। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है। डा अर्चना गुप्ता का कहना है कि वातावरण में जिस गति से परिवर्तन हो रहा है। उसी के चलते लोग सर्दी,खांसी,जुकाम और बुखार के शिकार बन रहे है।बीमारी मरीज के संपर्क में आने वाले ऐसे लोग जिनके फेफड़े कमजोर है वह तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। यह लोग सांस संबंधी परेशानी लेकर जेएएच की ओपीडी में पहुंचते उन्हें भर्ती करना पड़ता है। असल में इनमें वे लोग है जो धूम्रपान अधिक करते हैं, पहले उन्हें टीबी रह चुकी है,सांस संबंधी बीमारी रही है आदि।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.