ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फ्लैट में 24 साल की Air hostess के साथ रात में हुआ ऐसा कांड कि सुबह जमीन पर इस हालत में मिली लाश

मुंबई:  मुंबई के एक अपार्टमेंट में 24 वर्षीय महिला फ्लाइट अटेंडेंट मृत पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान छत्तीसगढ़ की रहने वाली रूपल ओगरे के रूप में हुई है, जो एयर इंडिया के Training के लिए अप्रैल में मुंबई आई थी।

बहन और उसके ब्वाॅयप्रेंड के साथ फ्लैट में रहती थी फ्लाइट अटेंडेंट
उन्होंने बताया कि रूपल अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर एनजी कॉम्पलेक्स के एक फ्लैट में रविवार देर रात मृत पाई गई। अधिकारी ने बताया कि पोवाई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला अपनी बहन और उसके ब्वाॅयप्रेंड के साथ फ्लैट में रहती थी लेकिन 8 पहले दोनों ही अपने-अपने घर चले गए थे।

महिला का गला रेता हुआ था और वह जमीन पर पड़ी थी लाश 
पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि जब महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उन्होंने मुंबई में उसके स्थानीय दोस्तों से संपर्क किया और उन्हें महिला के फ्लैट पर जाने को कहा। पुलिस के मुताबिक, जब परिवार के स्थानीय दोस्त वहां पहुंचे तो उन्होंने फ्लैट अंदर से बंद पाया और घंटी का जवाब भी किसी ने नहीं दिया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने पोवाई पुलिस से संपर्क किया, जिनकी मदद से दूसरी चाबी का प्रयोग कर फ्लैट खोला गया। उन्होंने बताया कि महिला का गला रेता हुआ था और वह जमीन पर पड़ी थी। उसे आनन-फानन में राजावाडी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.