ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘भारत Vs इंडिया’ को लेकर भारतीय हॉकी प्लेयर ने दिया बड़ा बयान, कह दिया कुछ ऐसा कि छिड़ सकता है विवाद…

नई दिल्ली। इन दिनों देश में INDIA बनाम BHARAT को लेकर नई बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार संविधान से इंडिया शब्द हटाकर उसकी जगह भारत करने जा रही है। INDIA और BHARAT पर लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं।

नेताओं की इस बहस में भारतीय हॉकी के गोलकीपर को भी शामिल कर लिया गया। इस विवादित विषय पर गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा कि यह मेरे लिए एक नया सवाल है क्योंकि मुझे ऐसा कभी नहीं लगा क्योंकि हम हमेशा ‘भारत माता की जय’ कहते हैं, तो भारत हमेशा है। अब आप इंडिया की जगह भारत लिख रहे हैं।

भारतीय हॉकी के गोलकीपर ने आगे कहा कि लगता है कि मेरे लिए यह थोड़ा अजीब होने वाला है क्योंकि आप इस शब्द के आदी हैं। आप इस शब्द को इतने सालों से ढो रहे हैं। लेकिन युवाओं के लिए, मुझे लगता है कि यह एक नया अनुभव होने वाला है और वे करेंगे ठीक है। लेकिन हां, इंडिया से भारत में संक्रमण वास्तव में चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.