ग्वालियर में 10 साल की बच्ची को छेड़ा; भीड़ ने आरोपी को बाल पकड़कर घसीटा और पीटा
ग्वालियर 10 साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने एक मनचले की पिटाई कर दी। बच्ची घर के पास ही साइकिल चला रही थी। आरोपी ने उसे इतना तंग कर दिया कि वह घबराकर साइकिल छोड़कर भागी। घर पर पापा को बताया। फिर भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर दी। बजरंग दल के लोग भी आ गए। आरोपी को पीटते हुए पुलिस को सौंपा गया। घटना जनकगंज इलाके की है।
आरोपी का नाम राहुल गुजराती बताया गया है। वह पड़ाव इलाके का रहने वाला है। ठेले पर फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचता है। घटना गुरुवार की है। बच्ची साइकिल चला रही थी। आरोपी उस पर फब्तियां कसने लगा। आरोप है कि शुरुआत में बच्ची ने उसे इग्नोर किया, लेकिन बच्ची की खामोशी का फायदा उठाकर आरोपी हद पार कर गया। उसके करीब आने पर बच्ची इतना ज्यादा डर गई कि जहां थी, वहीं साइकिल छोड़कर घर की तरफ दौड़ लगा दी।
बजरंग दल ने पुलिस के हवाले किया
आरोपी को मोहल्ले के लोगों ने तो पीटा ही, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भी मारपीट की। कुछ देर बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। आरोपी युवक पर शुक्रवार सुबह तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। केस करने की बात कही गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.