ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिवर्स करते समय कार की चपेट में आया तीन साल का मासूम, मौत

भोपाल बागसेवनिया इलाके में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन साल के एक मासूम की पड़ोसी की कार से टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना के समय मासूम घर के करीब ही खेल रहा था और उसी दौरान पड़ोसी अपनी कार को रिवर्स कर रहा था। नाजुक हालत में मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर कार को जब्त कर लिया है।

बागसेवनिया थाना पुलिस के एसआइ जसवंत सिंह ने बताया कि संतोष वाल्मीकि शनि मंदिर के पास बागमुगालिया इलाके में रहता है और निजी काम करता हैं। मंगलवार रात को उसका तीन साल का बेटा अर्जुन घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान संतोष के घर के पास में रहने वाला सुजीत अहिरवार अपनी परिवार को कार से धुमाकर वापस लाया और परिवार को कार से उतारने के बाद वह उसे निर्धारित स्थान पर खड़ी करने के लिए रिवर्स करने लगा। उसी दौरान अर्जुन खेलते-खेलते कार के पीछे पहुंच गया। रिवर्स हो रही कार की टक्कर लगने से अर्जुन जमीन पर गिर पड़ा और अचेत हो गया। बच्चे को बेसुध देखकर सुजीत घबरा गया और अपनी ही कार से उसे बावाडिया कलां के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल वाहन चालक की कार जब्त कर उस पर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

शरीर पर कहीं पर चोट के निशान नहीं

मासूम के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नजर नहीं पाए गए। उससे यह पता नहीं लग पाया है कि उसे कहां चोट लगी है। पुलिस का अनुमान है कि उसे अंदरूनी चोट लगी थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सबसे छोटा था अर्जुन

एसआइ जसंवत सिंह ने बताया कि अर्जुन तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसका एक भाई और बहन है। वह अक्सर बाहर घूमने आने की जिद्द करता था। इधर, कार चालक ट्रेवल्स का काम करता हैं । घटना के बाद से वह भी सदमें में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.