दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे ने कराया अंडर-वॉटर शूट
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हाल ही में एमजॉन प्राइम वीडियो पर फिल्म ‘गहराइयां’ रिलीज हुई है ऐसे में दीपिका अपनी फिल्म के प्रमोशन का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अडरवॉटर फोटोशूट कराया है तस्वीरों में दीपिका पादुकोण पानी की गहराइयों में समाई दिख रही हैं दीपिका को देख कर फिल्म ‘गहराइयां’ की दूसरी लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अंडरवॉटर फोटोशूट कराया है अपनी तस्वीरों में अनन्या भी दीपिका की तरह सेम पोज करती दिख रही हैं इन तस्वीरों को देख कर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं हेटर्स को दीपिका औऱ अनन्या की ये बोल्ड तस्वीरें पसंद नहीं आईं ऐसे में वे तरह तरह के कमेंट करने में लगे हैं
फोटोज में दीपिका औऱ अनन्या दोनों ही जलपरी की तरह दिखाई दे रही हैं दीपिका ऑरेंज कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं तो वहीं अनन्या व्हाइट मोनोकिनी पहने दिखाई दे रही हैं अनन्या ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘जलपरी’वहीं दीपिका ने अपनी अंडरवॉटर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- कई बार पानी की गहराइयों में सुकून औऱ सुरक्षा मिलती है इन तस्वीरों को देख कर हेटर्स के कमेंट सामने आने लगे शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म गहराइयां जब से रिलीज हुई है सुर्खियों में बनी हुई है फिल्म गहराइयां को लेकर लोगों के दो तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ये फिल्म कुछ लोगों के दिलों को छू नहीं पाई तो वहीं कई व्यूअर्स से फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है फिल्म की सक्सेस दोनों ही खूब एन्जॉय कर रही हैं
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.