राहुल गांधी मुझे आतंकवादी कहते हैं 20 तारीख को पता चल जाएगा : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी उन्हें आतंकवादी कहते हैं, लेकिन 20 फरवरी को उन्हें पता चल जाएगा। पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मोहाली में उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेता अब की भाषा बोल रहे हैं उनके साथ भगवंत मान ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत ही खतरनाक बयान दिया कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार ना बनी तो पंजाब में आग लग जाएगी। केजरीवाल ने कहा, “कांग्रेस ने 5 साल में पंजाब का माहौल खराब कर दिया है, हम आपको आश्वासन देते हैं, आप की सरकार शांति और भाईचारा कायम करेगी प्रेस कॉन्फ्रेन्स से पहले दोनों नेताओं की मौजूदगी में अमृतसर के सिटिंग मेयर ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। इसका जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर को वर्ल्ड आइकॉन सिटी बनाने पर काम करेंगे। केजरीवाल ने कहा, “पंजाब का व्यापारी डरा हुआ है। बस बीस दिन और रह गए। उसके बाद आप बेख़ौफ़ व्यापार कर सकेंगे। पंजाब से पर्चा राज बंद करेंगे। पंजाब में पर्चा राज है। लोग बात करने से डर रहे हैं। पुराने झूठे पर्चे केंसिल किये जाएंगे। पंजाब में पर्चा राज बंद करेंगे। व्यापारियों के मन से डर दूर किया जाएगा उन्होंने कहा, “पंजाब के व्यापारी कांग्रेस के वोटर हैं। आप को मौका दें सारे मसले हल करेंगे। व्यापारियों को हिस्सा बनाएंगे। अगर हमारे मंत्री या विधायक ने व्यापारियों को परेशान किया तो उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। आप नेताओं ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। भगवंत मान ने कहा कि ‘प्रियंका गाँधी यूपी से आती हैं’ इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘वो भी तो भैया हो गयीं हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.