ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

व्यापार विहार में बिग पार्किंग में रैंप निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

बिलासपुर ।  बिलासपुर आज बुधवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय ने विधायक निधि से प्रदत 10 लाख रुपए की राशि से व्यापार विहार बड़ी पार्किंग में बनने वाले रैंप निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े व्यवसायिक केंद्र को आधुनिक बनाने की योजना है। जिससे व्यापारी बंधुओं को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके इसके लिए यातायात समस्या को दूर करने के लिए हमारी सरकार ने 229 करोड रुपए की लागत से फोरलेन ब्रिज की स्वीकृति दी है। जो व्यापार विहार से सिरगिट्टी तक बनेगा इसके बाद आगामी योजना रहेगी कि सिरगिट्टी से सीधा बिलासपुर एयरपोर्ट तक नवीन मार्ग बनाया जाए ताकि एयरपोर्ट से बिलासपुर व्यापार विहार पहुंचने में कम से कम समय लगे।
व्यापार विहार में व्यापारी बंधुओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बड़ी पार्किंग में रैंप जो चारों दिशाओं को मिलाकर लगभग 100 मीटर लंबा निर्माण होगा। जिसमें प्री कास्ट्स स्लैब और आरसीसी ड्रेन रिपेयरिंग का कार्य भी किया जाएगा। ज्ञात हो कि व्यापार विहार बड़ी पार्किंग में बरसात के समय व्यापारियों को बड़ी समस्या होती है यहा 30 से 40 टन वजनी ट्रक आते है जो बरसात की वजह से माल लोडिंग अनलोडिंग करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन अब यहां विकास कार्य होने से समस्या का समाधान हो जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधे भूत, पंकज सिंह, राजेश जयसवाल, पार्षद रविंद्र सिंह, जुगल गोयल, शहजादी कुरैशी, भरत कश्यप, रामा बघेल, शेख असलम, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, दीपांशु श्रीवास्तव, बंटी गुप्ता, श्याम लाल चंदानी, सुधा गोपाल सिंह, काशी रात्रे, सुबोध केसरी, सुभाष ठाकुर, अजरा खान, शेख निजामुद्दीन दुलारे, आशा सिंह, श्रीमती अनुराधा, अमीन मुगल, सुदेश दुबे, रिंकू छाबड़ा, भरत जुरीयानी, शाश्वत तिवारी, राहुल वाधवानी, करम गोरख, शेख अयूब, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष पवन वाधवानी, संरक्षक सुनील सोंथलिया, कमल विधानी, कार्यकारी अध्यक्ष नानक खाटूजा, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश मित्तल, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नटवर शर्मा, अभिषेक जैन, पुरुषोत्तम अग्रवाल, नगर पालिक निगम जोन कमिश्नर आर एस चौहान, गोपाल ठाकुर, सब इंजीनियर धनेश्वरी गुलेरी, हिमांशु नामदेव, ठेकेदार रितेश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.