दुर्ग निगम के वार्डों में नया राशन कार्ड बनवाने और संशोधन करने के लिए 1 मार्च तक आयोजित विशेष शिविर
दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए राशन कार्ड नवीनीकरण, नाम जोड़ने हटाने या नया राशन कार्ड बनवाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे लोग जरूरी दस्तावेज लेकर 18 फरवरी से 1 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 4 तक शिविर में जा सकते हैं। संबंधित वार्ड पार्षद के सहयोग से उस वार्ड में शिविर का आयोजन किया जाएगा। राशन कार्ड शिविर का आयोजन 18 से 20 फरवरी तक और 24 से 26 फरवरी तक होगा। वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 के चंद्रशेखर स्कूल में, वार्ड 5 से 9 तक तिलक स्कूल बालक शाला शिविर आयोजित होगा। इसी तरह वार्ड क्रमांक 10 से 13 तक महर्षि सरस्वती दयानंद शंकर नगर में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह वार्ड 17 से 22 तक का शिविर वार्ड कार्यालय आदित्य नगर, 21, 59, 60 का कातुलबोर्ड स्कूल, 23, 24, 25, 26 सिंधी धर्मशाला, 27, 28, 29 यादव छात्रावास में आयोजित होगा।
21 से 23 फरवरी और 27 से 28 फरवरी और 1 मार्च तक वार्ड 30, 31, 32, 33 का शिविर दिगम्बर जैन मंदिर, वार्ड 34, 35, 36, 37, 38 का शिविर मोहनलाल बाकलीवाल स्कूल गंजपारा, वार्ड 39 40, 41, 42, 43, 44 का शिविर कसारिडीह प्राथमिक शाला, वार्ड 45, 46, 47, 48 का शिविर विवेकानद सभागार, वार्ड 49, 50, 51 व 52 का शिविर शासकीय प्राथमिक बोरसी, वार्ड 53, 54 शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया, वार्ड 55 शासकीय प्राथमिक शाला पुलगांव और वार्ड 57, 58 का शिविर शासकीय प्राथमिक शाला उरला में आयोजित किया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.