ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिर करवट लेगा मध्य प्रदेश का मौसम

भोपाल । मध्य प्रदेश में तापमान में हल्की गिरावट रही। हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने से वातावरण में कुछ ठंडक भी बढ़ी है। एक-दो दिनों में मौसम फिर करवट लेगा। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटे में नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में तापमान में गिरावट रही। अगले 24 घंटों की बात करें तो बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। नौगांव में 7, रीवा मेंम 7.2, खजुराहो में 8, रायसेन में 8.8, ग्वालियर में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल में दिन का पारा 26.9 तो रात का तापमान 12 डिग्री रहा। इंदौर में 27 और 13.2, ग्वालियर में 28.6 और 9.6, जबलपुर में 26.9 और 12.9 डिग्री तापमान रहा। खरगौन में दिन का तापमान सबसे ज्यादा रहा, यहां 33.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इसके उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो जाएगा। हवाओं के साथ नमी आने से अधिकतर जिलों में बादल छाएंगे। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन यानी शुक्रवार-शनिवार को राजधानी सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.