ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘जवान’ के आते ही ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, इतना रहा कलेक्शन

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पिछले काफी समय से राज कर रही थी। इस फिल्म के आगे कोई भी नई फिल्म टिक नहीं पा रही थी। वहीं, अब ‘गदर 2’ का हाल भी बाकी फिल्मों की तरह हो रहा है। हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म की आंधी में ‘गदर 2’ का बुरा हाल हुआ है। अब इस फिल्म का क्रेज खत्म होता दिखाई दे रहा है। शाहरुख की फिल्म के आते ही तारा और सकीना की जोड़ी फीकी पड़ गई है। ‘जवान’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इस हिसाब से ‘गदर 2’ तीसरे नंबर पर खिसक गई है, क्योंकि सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली दूसरी फिल्म शाहरुख की ‘पठान’ है।

‘जवान’ के आगे फिकी पड़ी ‘गदर 2’

पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस से लेकर फिल्मी गलियारों तक हर जगह सिर्फ ‘गदर 2’ की ही चर्चा हो रही थी। वहीं, अब ‘जवान’ के आने के बाद सनी की इस फिल्म की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। फिल्म का कलेक्शन काफी गिर गया है। गुरुवार को गदर 2 ने अब तक की सबसे कम कमाई की है। अब तक फिल्म ने मुश्किल से 2 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन किया है। वहीं, अब कमाई और भी ज्यादा गिर गई है। वीकेंड की शुरुआत में ही सनी देओल की फिल्म का यह हाल हो गया है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘गदर 2’ ने गुरुवार को 1.50 करोड़ का नेट बिजनेस किया है।

इतना रहा टोटल नेट कलेक्शन

फिल्म रिलीज के 28 दिनों में अब तक गदर 2 ने 510.59 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। वहीं, ‘जवान’ ने अपने रिलीज डे पर ही 75 करोड़ की कमाई कर डाली है। बता दें कि ‘गदर 2’ को लेकर लोगों में जमकर क्रेज देखने को मिला है। सनी की इस फिल्म के कारण बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ और आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई पर भी असर हुआ है। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि गदर 2 की कमाई को शाहरुख की जवान कैसे मात देती है। हालांकि, ये कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह लोगों में शाहरुख को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है, उसी तरह फिल्म भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.