ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘टाइगर अभी जिंदा है’ घोसी में सपा की एतिहासित जीत के बाद शिवपाल के समर्थन में लगे होर्डिंग

लखनऊ: घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। इस चुनाव में सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी के दारा सिंह चौहान बुरी तरह हराया। इस प्रचंड जीत के बाद शिवपाल यादव का कद पार्टी में और बढ़ गया है। ऐसे में सपा दफ्तर के बाहर उनके समर्थकों ने “टाइगर अभी जिंदा है” का होर्डिंग लगा दिया। इस होर्डिंग में लिखा है, ‘भतीजे को हराने से पहले चाचा को हराना होगा और यह मुमकिन नहीं नामुमकिन है।’

घोसी में हुई समाजवादी पार्टी की जीत का पूरा श्रृय शिवपाल सिंह यादव को ही दिया जा रहा है। शिवपाल यादव घोसी में लगातार प्रचार प्रसार कर रहे थे। उन्होंने घोसी के मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में निर्भय होकर बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि आपका एक-एक मत लोकतंत्र की ताकत है, इसलिए इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।

घोसी उपचुनाव में बंपर जीत के बाद शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर कहा था, ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद।’ बता दें कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कुल 1,24,427 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को कुल 81,668 वोट मिले. इस उपचुनाव में सुधाकर सिंह की 42,759 वोटों के अंतर से जीत हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.