ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या होगा यदि रिजर्व डे पर भी नहीं हो सका भारत-पाक मुकाबला Point Table पर किसे होगा फायदा

कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का मुकाबला रविवार को बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। अब यह मुकाबला, जहां खत्म हुआ था, वहां से रिजर्व डे यानी आज खेला जाएगा। खेल प्रेमियों के मन में यही सवाल है कि यदि आज भी बारिश बाधा बनी और मैच नहीं हो सका, तो क्या होगा?

IND vs PAK: रिजर्व डे को क्या हैं आईसीसी के नियम

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी वनडे मैच में तभी नतीजा निकल सकता है, जब दोनों टीमें कम से कम 20-20 ओवर खेलें। इस तरह अंपायरों की यही कोशिश होगी कि रिजर्व डे पर बारिश होती है तो भी कम से 20-20 ओवर का मुकाबला तो जरूर करवाया जाए।

टीम इंडिया 24.1 ओवर खेल चुकी है। मतलब, ज्यादा बारिश आती है तो अंपायर 20 ओवर में लक्ष्य तय करके पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। इस स्थिति में टीम इंडिया को नुकसान होगा, क्योंकि पाकिस्तान को 20 ओवर में करीब 180 रनों का लक्ष्य मिलेगा।

यदि रिजर्व डे पर एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा और दोनों टीमों के एक-एक अंक मिल जाएगा।

एशिया कप 2023: अपडेट पॉइंट टेबल

टीम इंडिया पॉइंट टेबल पर श्रीलंका से नीचे खिसक जाएगी। अभी बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के 2-2 अंक है। यह मैच रद्द हुआ तो 3 अंक के साथ पाकिस्तान टॉप पर पहुंच जाएगा। टीम इंडिया के खाते में सिर्फ एक अंक होगा और वह श्रीलंका के बाद तीसरे स्थान पर होगी।

टीम इंडिया का अगला मुकाबला श्रीलंका से

यदि यह मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया का फोकस मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर रहेगा। टीम इंडिया आने वाले मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय यह है कि अब तक गेंदबाजों को मैच में गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.