ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भिलाई स्‍टील प्‍लांट में फिर हादसा, शरीर पर हाट मेटल गिरने से ठेका मजदूर झुलसा, अस्‍पताल में भर्ती

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में एक बार फिर हादसा हो गया। यहां संयंत्र में मंगलवार की सुबह स्टील मेल्टिंग शाप एसएमएस- 2 में ठेका श्रमिक के ऊपर हाट मेटल छलकने से करीब 60 प्रतिशत झुलस गया। उसे तत्काल में मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति होने के कारण उसे सेक्टर – 9 अस्पताल में रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह एसएमएस – 2 विभाग में ठेका श्रमिक तुलसी प्रजापति लेडल के समीप कार्य कर रहा था। इसी दौरान लेडल से हाट मेटल छलक कर ठेका श्रमिक के शरीर पर गिर गया, जिसके कारण उसके दोनों हाथ, पैर के साथ चेहरा झुलस गया।

बताया जा रहा है कि पैर में हाट मेटल ज्यादा गिरा है। हादसे के बाद ठेका मजदूर को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल पोस्ट ले जाया गया था। जहां से उसे सेक्टर-9 हास्पिटल रेफर कर दिया गया है। यहां पर बर्न वार्ड

में उसका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। ठेका श्रमिक गोपाल इंटरप्राइजेज का कर्मचारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.