ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिर सामने आया ‘लव जिहाद’ का मामला, झांसे में फंसाकर युवती के साथ ऐसा काम करता था आरोपी, हुआ गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया लेकिन जैसे ही उसकी पोल खुली तो उसने युवती को धमकारना शुरू कर दिया। लव जिहाद का शिकार हुई पीड़ित युवती पर आरोपी मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था। हालांकि युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गुरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है। यहां 23 वर्षीय पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि अरहम नामक युवक ने अपना नाम और धर्म छुपा कर उससे दोस्ती की और अपने प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाएं। लेकिन जब पीड़ित युवती को पता चला कि आरोपी मुस्लिम है और पहले से शादीशुदा है तब आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

 फिलहाल इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद कर लिया गया है। आरोपी को भोपाल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अरहम खान इंदौर में रहकर निजी कंपनी में काम करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.