ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू-कश्मीरः राजौरी में एनकाउंटर के दौरान सेना का डॉग शहीद, आतंकवादियों का पीछा करते समय गोली लगने से गई जान

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का कुत्ता शहीद हो गया। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना के केंट 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय लैब्राडोर ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए जान दे दी। केंट राजौरी में भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहा था। इस दौरान आतंकवादियों ने केंट पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। एक गोली केंट को आकर लगी और वह नीचे गिर गई। इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

इससे पहले राजौरी में आतंकवादियों के साथ शुरू हुए एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया, जबकि SPO समेत तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस एनकाउंटर में सेना के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष अभियान समूह (एसओजी) मुठभेड़ स्थल पर डटे हैं तथा विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। पहले के जारी अपडेट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि शुरूआती गोलीबारी में एक जवान घायल हुआ है, जबकि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए मुठभेड़ स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम को पटराडा इलाके के वनक्षेत्र में एक तलाशी व घेराबंदी अभियान शुरू किया था और दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए कुछ गोलियां भी चलाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पीठ पर टांगने वाला अपना बैग वहीं छोड़ गए, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा जब्त कर लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, उसमें से कुछ कपड़े और कुछ अन्य सामग्रियां बरामद की गयी हैं। अधिकारियों ने बताया कि फरार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बम्बेल और नारला सहित आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आखिरी खबर मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.