ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूली छात्रा ने खा लिया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

भोपाल। शाहजहांनाबाद के मुंशी हुसैन इलाके में रहने वाली एक स्कूली छात्रा ने जहर खा लिया। स्वजन को जब पता चला, तो वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। छात्रा ने 08 सितंबर को कोई जहरीला पदार्थ खाया था। 11 सितंबर को उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके स्वजनों ने सीहोर निवासी एक युवक पर छात्रा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उन आरोपों को जांच में शामिल कर लिया है।

युवक से छात्रा का हुआ था विवाद

टीआइ उमेशपाल के मुताबिक छात्रा सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता आटो चलाते हैं। छात्रा का किसी युवक से अच्छी जान-पहचान थी। उस युवक से छात्रा से विवाद हुआ था। युवक ने उससे काफी अपशब्द कहे थे। इससे आहत होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। स्वजनों के अनुसार 8 सितंबर की रात छात्रा की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। इस दौरान उसे लगातार उल्टियां हो रहीं थीं। 11 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजनों का आरोप है कि इस दौरान वह युवक छात्रा को देखने अस्पताल भी आया था। वहां पर भी उसने छात्रा को काफी भला-बुरा कहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.