ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चुनावी घोषणा पत्र के सहसंयोजक प्रभात झा बोले- सनातन पर हमला स्वयं पर वार

उमरिया। सनातन पर हमला स्वयं पर हमला है, ये भारतवासियों को समझना होगा। खास तौर से कांग्रेस गठबंधन को समझना होगा जिन्होंने अपना नाम आइ.एन.ड़ी.आइ.ए रखा है। जन आशीर्वाद यात्रा के एक दिन पूर्व मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनावी घोषणा पत्र के सहसंयोजक प्रभात झा ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हे ईश्वर हमे सदैव जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की प्रेरणा और कांग्रेस को सदैव जन आक्रोश यात्रा निकालने की प्रेरणा देते रहना।

नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे शामिल

जन आशीर्वाद यात्रा में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोेमर शामिल होंगे। वे उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र के बिरसिंहपुर पाली में सभा को संबाेधित करेंगे। इसके पहले वे बिरासनी माता मंदिर में देवी के दर्शन करेंगे। पाली के बाद दूसरी सभा उमरिया जिला मुख्यालय में होगी। प्रभात झा ने बताया कि उमरिया जिले में जन आशीर्वाद यात्रा शहडोल से प्रवेश करेगी जिसका युवा मार्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से स्वागत करेंगे। यात्रा का शहडोल जिले के नजदीक बूढ़ी माता मंदिर, अमिलिहा, घुनघुटी, रामपुर, मुदरिया में भी स्वागत होगा।

सरकार की प्रशंसा

पत्रकारों से प्रभात झा ने कहा कि शिवराज सरकार ने पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है,आज गंतव्य तक पहुंचना बहुत सहज हो गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सम्बल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना बंद की, इसके अलावा कन्यादान योजना में मिलने वाली 51 हजार का वादा करके नहीं दिया, इसके साथ 2 लाख तक कर्जा माफ करने की बात भी कही थी, वो भी नहीं किया, इसके अलावा बेरोजगारों के लिए 4 हजार देने की बात भी कही थी, किसी बेरोजगार को नहींं मिला। कुल मिलाकर लिखित रूप से झूठ बोलने वालों से उमरिया की जनता को मैं सावधान करने आया हूं।

जोधइया बाई करेंगी यात्रा का स्वागत

अंत में उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा में मीडिया के माध्यम से सभी को यात्रा में शामिल होने की अपील की। प्रेस वार्ता में बांधवगढ विधायक शिवनारायण सिंह ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत एवम अभिनन्दन पद्मश्री जोधईया बाई करेंगी। उन्होंने वार्ता के दौरान मीडिया के माध्यम से जिले वासियों को यात्रा में शामिल होने अपील की है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि शिवराज सरकार की जन हितैषी योजनाओ का लाभ प्रदेश सरकार के मंशानुरूप प्रभावी रूप से आमजन को मिल रहा है। हम सभी मिलकर जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता धनुषधारी सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दीपक छतवानी, नीरज चंदानी, राजेन्द्र कोल, संजय तिवारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.