ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार की मच अवटेड फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस एक्शन कॉमेडी में दर्शकों को अक्षय कुमार कई अंदाज में दिखने वाले हैं। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार ने एक गैंगस्टर का रोल अदा किया है। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के अपोजिट जैकलिन फर्नांडिस हैं और कृति सेनन  ने इस फिल्म में अहम रोल अदा किया है। बात की जाए फिल्म के ट्रेलर की तो एक-एक फ्रेम शानदार है और ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की यह फिल्म भी धमाल मचाने वाली है।

बच्चन पांडे के ट्रेलर की शुरुआत अक्षय कुमार के खूंखार अंदाज से होती है। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे शख्स का रोल अदा किया है जो लोगों के बीच अपनी धाक जमाए रखता है। तो वहीं कृति सेनन ने माइरा को रोल निभाया है जोकि पेशे से एक डायरेक्टर है। माइरा किसी ना किसी तरह से बच्चन पांडे पर फिल्म बनाना चाहती है। बच्चन पांडे पर फिल्म बनाने के लिए वह विशू (अरशद वारसी) की मदद लेती है और इस सफर में उसे बच्चन पांडे के कई रंग देखने को मिलते हैं। जैकलिन फर्नांडिस ने इस फिल्म में बच्चन पांडे की गर्लफ्रेंड सोफी का किरदार अदा किया है। बच्चन पांडे में अक्षय, कृति और जैकलिन के अलावा पकंज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अरशद वारसी और प्रतीक बब्बर ने फिल्म में अहम रोल अदा किया है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.