ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेंसेक्स 100 पॉइंट्स गिरकर 57 हजार के नीचे पहुंचा, निफ्टी भी लाल निशान पर

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 57,756 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 39 अंक टूटकर 17275 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बाजार खुलने के साथ ही लगभग 734 शेयर में तेजी आई, जबकि 1128 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान में विप्रो, टेक महिंद्रा, सिप्ला, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक के शेयर थे, जबकि लाभ वाले शेयरों में कोल इंडिया, एनटीपीसी, यूपीएल, टाटा स्टील और आईओसी शामिल थे। बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स जहां 105 अंक की गिरावट लेते हुए 57,892 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 18 अंक टूटकर 17,305 के पार पहुंचकर बंद हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.