ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा नेता को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, विवादित जमीन के मसले में पहुंचे थे बीच-बचाव कराने

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बीते रविवार को कुछ महिलाओं ने मिलकर भाजपा नेता की चप्पलों से पिटाई कर दी। महिलाओं
में इतना गुस्सा था कि पीटते-पीटते नेता का कपड़ा तक फाड़ दीं। वहीं, इस घटना के बाद  भाजपा नेता के समर्थक की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के थाना टूंडला क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर सविता परिवार की एक धर्मशाला की जगह ​है। स्टेशन रोड पर एक धर्मशाला की कीमती जमीन है। जिसका टूंडली निवासी एक युवक द्वारा कुछ लोगों के नाम एग्रीमेंट कर दिया है। इसका विरोध नवल किशोर पुत्र रोशनलाल निवासी टूंडली द्वारा किया जा रहा है। उसने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ कई जगह इसकी शिकायत भी की है। बुधवार की सुबह नवल किशोर इस जमीन पर पहुंचा था कि सुनियोजित तरीके से पूर्व से वहां पर बैठे एक दर्जन महिला व पुरूषों ने नवल को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

नवल किशोर ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की एक धर्मशाला है, जिसे परिवार के ही कुछ लोगों ने बेच दिया है। जबकि कागजों में वह धर्मशाला है। इस जगह को लेकर उनका विवाद चल रहा है। जगह पर जबरन कब्जा करने की जानकारी होने पर उन्होंने रघुराज सिंह, सुशील सविता, बृजमोहन, रोहित दयाल, लोकेंद्र सिंह पौनियां, प्रवीन सभासद को अपने पास बुला लिया। वह उन्हें समझा रहे थे, तभी राकेश कुमार, प्रदीप, दिनेश, सुनहरी लाल, अशोक कुमार, राहुल, रामप्रकाश, लाला, बंटी, बंटी का भाई, व कुछ अज्ञात महिला, पुरुषों ने लाठी, डंडों से हमला बोल दिया।

 

मौके पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार
एसडीएम सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव भी पहुंच गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि धर्मशाला की भूमि को लेकर मारपीट हुई है। जांच के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पीड़ित ने 10 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.