ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सालों बाद वापस लौट रहा है ‘ताकेशी कैसल’, भुवन बाम करेंगे शो के नए सीजन की कमेंट्री

80 के दशक का सबसे फेमस और लोकप्रिय जापानी गेम शो ‘ताकेशी कैसल’ के फैंस के लिए खुशखबरी है। सालों बाद यह शो दर्शकों के बीच वापस लौट रहा है। इस शो को भारत में भी खूब पसंद किया गया था। टीवी के पोगो चैनल पर इस शो को दिखाया जाता है। शो के कॉन्सेप्ट और मजेदार कमेंट्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। लोगों के इस प्यार को देखते हुए ताकेशी कैसल सालों बाद अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शो बिल्कुल नए अंदाज में दिखाई देने वाला है। कई बड़े बदलाव शो को और मजेदार बनाने वाले हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा शो

बता दें कि इस जापानी शो के हिंदी वर्जन की कमेंट्री एक्टर जावेद जाफरी ने की है। उनकी कमेंट्री ने शो को बेहद की दिलचस्प बना दिया था। वहीं, ताकेशी कैसल के नए सीजन में मोस्ट पॉपुलर यूट्यूबर ‘भुवन बाम’ कमेंट्री करने वाले हैं। इतना ही नहीं, भुवन अपने ‘बीबी की वाइन्स’ के सुपरहिट कैरेक्टर ‘टीटू मामा’ की आवाज में कमेंट्री करने वाले हैं। ताकेशी कैसल का नया सीजन टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह शो स्ट्रीम होगा। 14 सितंबर से ताकेशी कैसल के भारतीय रीबूट का एलान किया गया है।

भुवन बाम की मजेदार कमेंट्री

प्राइम वीडियो ने ये बताया है कि शो में कंटेंट क्रिएटर भुवन बाम कमेंटेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि, प्राइम वीडियो ने अभी शो के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि शो जल्द ही शुरू होगा। इस सीरीज में आठ एपिसोड्स शामिल होंगे। शो में लगभग 100 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेते हैं। इन्हें अटैकिंग आर्मी कहा जाता है। कंटेस्टेंट्स को कैसल पर हमला करना होता है। इसके लिए उन्हें कई लेवल से गुजरना पड़ता है। आखिर तक सिर्फ एक ही खिलाड़ी पहुंच पाता है, जिसे ताकेशी से मुकाबला करना होता है। जिसे जीतने के बाद वह कंटेस्टेंट 1 मिलियन येन धनराशि का हकदार बनता है।

जावेद जाफरी को किया गया रिप्लेस

ताकेशी कैसल में जावेद जाफरी को रिप्लेस करना कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया है। वे प्राइम वीडियो की पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। जावेद जाफरी को वापस लाओ।” वहीं, कुछ लोगों ने भुवन का सपोर्ट करते हुए लिखा, “मामा जी कैसल में धूम मचा देंगे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.