ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले दर्ज कराया 38 लाख रुपये ठगी का प्रकरण, अब पुलिस के पास शिकायत वापस लेने पहुंची युवती

भोपाल। राजधानी की साइबर क्राइम पुलिस एक अनोखे प्रकरण से जूझ रही है। तकरीबन तीन हफ्ते पहले एक युवती ने अपने साथ 38 लाख रुपये की आनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की आरोपित से पहचान एक एप के माध्यम से हुई थी। अब युवती आरोपित के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है। युवती का कहना है कि आरोपित उसकी रकम लौटाने के लिए तैयार है, लिहाजा अब वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। ऐसे में पीड़िता अपने रुख पर कायम रही तो मामले में पुलिस को जांच बंद करनी पड़ सकती है।

यह है मामला

ऐशबाग इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसने अपनी इंग्लिश सुधारने के लिए आनलाइन ‘ओपन टाक’ एप की कक्षा लेना शुरू की थी। इस पर उसकी एक युवक से पहचान हुई, जिससे धीरे-धीरे उसकी अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच में नंबर का आदान- प्रदान हो गया था। उसके बाद दोनों में आनलाइन बातचीत होने लगी थी। इस दौरान आरोपित युवक ने गंभीर बीमारी का बहना बनाकर युवती से रुपये मांगना शुरु कर दिया था। छात्रा और युवक की करीब तीन साल दोस्ती रही और उसने आरोपित को 38 लाख रुपये दे दिए। जब छात्रा ने रुपये वापस मांगे तो आरोपित ने देने से मना कर दिया। इस पर छात्रा ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस में की थी।

बढ़ी पुलिस की उलझन

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर बैंक से आनलाइन ट्रांजेक्शन की जानकारी निकाल ली थी। इसी दौरान अचानक युवती साइबर क्राइम पहुंचकर मामले में जांच बंद करने की बोल रही है। लेकिन पुलिस ने फिलहाल उस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। पीडिता शिकायत वापस लेना चाहती है। डीसीपी साइबर क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि फरियादी युवती ने मामले की जांच बंद करने के लिए बोला है। वह शिकायत वापस लेना चाहती है। लेकिन एफआइआर दर्ज हो चुकी है, उस पर नियमानुसार ही कार्रवाई करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.