ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Bhopal News: बैरागढ़ में लीज नवीनीकरण के मामले अटके, नए आवेदन लेने के बाद सर्वे नहीं हुआ

भोपाल। विभाजन के समय संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) आकर बसे विस्थापित परिवारों को आवंटित मकान एवं दुकानों की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। अब इनका नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। धारणा अधिकार आदेश के तहत शिविर लगाकर नागरिकों से नए आवेदन लिए गए, लेकिन इसके लिए सर्वे ही नहीं हो सका है।

चार साल पहले शुरू हुई थी प्रक्रिया

चार साल पहले राजस्व विभाग ने पट्टे देने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन प्रदेश में अचानक सत्ता परिवर्तन होने से यह प्रक्रिया अटक गई। जिला प्रशासन ने 1100 से अधिक लीज धारकों की सूची जारी की थी। नवीनीकरण के उद्देश्य से नोटिस जारी करने की तैयारी की गई थी, लेकिन यह भी जारी नहीं हो सके। कुछ मामलो में विस्थापित परिवारों ने बढ़े हुए हिस्से का पट्टा देने का आवेदन किया, लेकिन प्रशासन ने इस पर निर्णय नहीं लिया है।। यही हाल वन ट्री हिल्स क्षेत्र का है। नागरिकों की लीज का नवीनीकरण निजी आवेदन के आधार पर नहीं हो रहा है। गृह निर्माण समितियां पुराने बकाया का भुगतान भी शासन को कर चुकी हैं। यहां करीब 500 परिवार निवास करते हैं।

शिविर लगाकर लिए गए थे आवेदन

प्रशासन ने हाल ही में मुकिता इंटरनेशनल स्कूल में विशेष शिविर लगाकर नागरिकों से धारणा अधिकार आदेश के तहत आवेदन जमा कराए थे। विस्थापित परिवार पुराने पट्टे का नवीनीकरण करवाना चाहते थे, लेकिन उनसे भी नए आदेश के तहत आदेश लिए गए। शिविर के दो माह बाद भी इसका सर्वे नहीं हो सका है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे चुकी हैं। सांसद प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा के अनुसार कलेक्टर ने आवेदन के आधार पर पट्टे देने का भरोसा दिलाया था, पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.