ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बच्चों ने पिता से कहा मम्मा गेट नहीं खोल रही, डॉक्टर पिता ने क्लीनिक से घर आकर देखा तो फंदे पर लटकी थी पत्नी

इंदौर   मालवीय नगर में रहने वाले एक डॉक्टर की असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब रात में डॉक्टर अपने क्लीनिक से अपने घर आए तो उन्हें मामले की जानकारी लगी। पुलिस के मुताबिक अभी मामला जांच में है। बयान के बाद स्थिती स्पष्ट हो पाएगी।

विजयनगर थाना TI तहजीब काजी के मुताबिक चांदना (30) पति अर्जुन माहेश्वरी का शव उनके घर में फंदे पर लटके मिला। रात में शव को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। चांदना अंबा मुल्या ग्राम के पारिजात कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम कर रही थी वहीं पति अर्जुन वेलोसिटी इलाके में खुद का निजी क्लीनिक चलाते हैं।

डॉ. अर्जुन ने बताया कि उनकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं। इनकी उम्र 3 ओर 7 साल है। परिवार के मुताबिक चांदना का मायका सिंगरौली का है। जबकि अर्जुन का परिवार सोनकच्छ में रहता है। वह अपने दोनो बच्चों ओर पत्नी के साथ इंदौर में ही कई सालों से रह रहा था।

बच्चों ने बताया मम्मा गेट नहीं खोल रही

डॉ. अर्जुन के मुताबिक रात में वह क्लीनिक पर थे तभी बच्चों का कॉल आया। जिसमें उन्होंने बताया कि मम्मी अंदर कमरे में चली गई है और गेट नहीं खोल रही। जिसके बाद अर्जुन क्लीनिक से अपने घर आए। उन्होंने दूसरी चाबी से कमरे का लॉक खोला। जिसमे सामने पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी।

अंतिम संस्कार के लिए ले गए सोनकच्छ

पति डॉ. अर्जुन ने बताया कि चांदना को अंतिम संस्कार के लिए सोनकच्छ ले गए हैं। डॉ. अर्जुन ने दोनों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.