ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गणेश चतुर्थी के लिए बेस्ट हैं रश्मिका मंदाना के ये ट्रेडिशनल लुक्स, ऐसे करें स्टाइल

जल्द ही गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाने वाला है। हर साल गणेश उत्सव को लेकर सभी में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। अलग-अलग राज्यों में धूमधाम से गणेश उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बप्पा के आगमन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बार बप्पा का आगमन 19 सितंबर को होने वाला है। इस दिन हर घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। फेस्टिव सीजन के आने पर हर किसी को अपने लुक्स को लेकर काफी एक्साइटमेंट रहती है। गर्ल्स अपने लुक को काफी परफेक्ट रखने की कोशिश करती हैं। ऐसे में हम आपके लिए साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के कुछ ट्रेडिशनल लुक्स आइडियाज लेकर आए हैं।

रश्मिका इस समय अपनी ब्लाॅकबस्टर फिल्म के सीक्वल पुष्पा 2 की शूटिंग में काफी बिजी चल रही हैं। फेस्टिव सीजन में हर बार रश्मिका के लुक्स लाइमलाइट लूट लेते हैं। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर रश्मिका के लुक्स काफी परफेक्ट और बेस्ट होते हैं।

रश्मिका कई बार साड़ी वाले लुक में नजर आ चुकी हैं। इस लुक में रश्मिका का रेड आउटफिट काफी प्यारा लग रहा है। इसके साथ बालों में गजरा, गले में हार और माथे पर छोटा टीका लगाकर इस लुक को और भी परफेक्ट बनाया जा सकता है।

रश्मिका पिंक कलर के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ट्रेडिशनल और लाइट लुक के लिए यह आउटफिट बेस्ट है। इसके साथ आप बिंदी लगाएंगी, तो और भी सुंदर लगेंगी। यह एक सिंपल और एलिगेंट आउटफिट है।

हाल ही में रश्मिका पीले रंग की साड़ी में नजर आई थीं। वे एक फंक्शन में शामिल हुई थीं। जहां से उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। ऐसा में रश्मिका का ये लुक ट्रेडिशनल आउटफिट के हिसाब से काफी परफेक्ट है। गणेश चतुर्थी के मौके पर आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इस समय वे अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया है। पुष्पा द रुल में एक बार फिर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखाई देने वाली है। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.