गृह मंत्री अमित शाह बोले- आम आदमी पार्टी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के कथित संबंधों की जांच कराएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पत्र का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के बीच कथित संबंधों की जांच कराने का वादा किया है। पंजाब के CM ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की थी।
गृहमंत्री अमित शाह ने CM चन्नी को पत्र का जवाब देते हुए लिखा- एक राजनीतिक पार्टी का देश विरोधी, अलगाववादी और प्रतिबंधित संस्था से संपर्क रखना और चुनाव में सहयोग प्राप्त करना देश की अखंडता के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है। इस प्रकार के तत्वों का एजेंडा देश के दुश्मनों के एजेंडे से अलग नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है कि सत्ता पाने के लिए ऐसे लोग अलगाववादियों से हाथ मिलाने से लेकर पंजाब और देश को तोड़ने की सामा तक जा सकते हैं। इस विषय पर मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।भारत सरकार ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया है और मैं स्वयं इस मामले को गहराई से दिखावाऊंगा।विश्वास ने केजरीवाल पर लगाए थे आरोप
दरअसल, हाल ही में कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल का सपना पंजाब की सत्ता हासिल करना है। विश्वास ने दावा किया, ‘अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि मुझे पंजाब का मुख्यमंत्री बनना है या स्वतंत्र देश (खालिस्तान) का पहला प्रधानमंत्री।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.