ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वीडियो कोच बस में एक भी सवारी नहीं, भरी थी 25 लाख की अवैध शराब, ड्राइवर समेत चार गिरफ्तार

धार। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत साइबर क्राइम ब्रांच एवं थाना नौगांव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को वीडियो कोच बस से अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया। पुलिस ने बस में से अंग्रेजी शराब की 340 पेटियां भी जब्त की हैं। इसका मूल्य 25 लाख 75 हजार रुपये है। पुलिस ने बस क्रमांक जीजे 01 सीयू 4444 को भी जब्त कर लिया है।

मंगलवार को साइबर सेल प्रभारी भेरूसिंह देवड़ा को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदौर से अवैध शराब भरकर एक वीडियो कोच स्लीपर बस अवैध शराब लेकर आलीराजपुर तरफ जा रही है। इस पर थाना नौगांव व साइबर सेल धार की टीम ने कार्रवाई की। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पुलिस थाना नौगांव के सामने नाकाबंदी कर वीडियो कोच बस जीजे 01 सीयू 4444 को रोका। उसकी जांच की तो उसमें एक भी सवारी नहीं थी। बस में ड्राइवर के साथ तीन लोग मिले।

डिक्की में भरी थी अंग्रेजी शराब और बीयर

पुलिस ने बस की डिक्की खुलवाकर देखी तो उसमें अंग्रेजी शराब की 340 व बीयर की 6000 पेटियां रखी हुई थी। पुलिस ने ड्राइवर अश्विन चौहान तथा उसके साथी सुरेश डुडवे, संजय भिंडे व रवि कनेश से अंग्रेजी शराब परिवहन करने का परमिट या लाइसेंस मांगा तो वे नहीं दे पाए। पुलिस चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है कि वे शराब कहां से लाए और कहां ले जा रहे थे।

इन्हें किया गिरफ्तार

  • सुरेश पुत्र तकसिंह डुडवे निवासी ग्राम गिरधा थाना आजाद नगर, जिला आलीराजपुर
  • अश्विन पुत्र ओंकार सिंह चौहान निवासी ग्राम माथना आजाद नगर, जिला आलीराजपुर
  • संजय पुत्र ईडा भिंडे निवासी ग्राम बिलझर आजाद नगर, जिला आलीराजपुर
  • रवि पुत्र भेहरला कनेश निवासी ग्राम बडाभावटा आजाद नगर, जिला आलीराजपुर

इनकी सक्रिय भूमिका रही

आरोपितों को पकड़ने में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सविता चौधरी, उप निरीक्षक सुशील यदुवंशी, साइबर शाखा प्रभारी भेरूसिंह देवड़ा, सहायक उप निरीक्षक रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक प्रवीण ठाकुर, महेन्द्रसिंह, आरक्षक प्रशांत सिंह चौहान, भानु प्रताप सिंह, अंकित रघुवंशी, राहुल जायसवाल, शुभम शर्मा, तरुण सिंह बैस, रोहित नरगावे, धीरज तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह ने उक्त टीम को इनाम की घोषणा की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.