ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमेरिका ने कनाड़ा के पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

वाशिंगटन। कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जिस्टन ट्रूडो ने इसमें भारत के संभावित संबंध का आरोप लगाया है। अमेरिका ने कनाडा के पीएम द्वारा लगाए गए आरोपों पर चिंता व्यक्त की है।

व्हाइट हाउस नेशननल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा कि हम कनाडाई प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने कनाडाई पार्टनर्स के संपर्क में हैं। यह महत्वपूर्ण है कि कनाड़ा में हुई हत्या की जांच आगे बढ़े और आपराधियों को अदालत में लाया जाए।

कनाडा के पीएम ने कही यह बात

सोमवार को हाउस आफ कामन्स को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा, कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार के एजेंटों और कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संबंध का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच जांच के दौरान, खालिस्तानी आतंकी की हत्या के बाद कनाड़ा में एक भारतीय राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया गया है।

खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ था निज्जर

हरीदप सिंह निज्जर (45) प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था। इसके साथ ही इसे भारत द्वारा मोस्ट वांटेड आतंकी घोषित कर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। कनाड़ा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने हरीदप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कनाड़ा में रहने वाले निज्जर को भारत सरकार ने गैरकानून गतिविधी (रोकथाम) अधिनियम के तहत जुलाई 2020 में आतंकी घोषित किया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भारत में उनकी संपत्तियां भी कुर्क कर दी थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.