राजधानी के कई इलाकों में आज रहेगी बत्ती गुल, इन कॉलोनियों में होगी बिजली की कटौती
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक बार फिर बिजली व्यवस्था प्रभावित होगी। राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में आज 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर कॉलोनी, प्रियंका नगर, कोहेफिजा में बिजली की सप्लाई नहीं होगी। लालघाटी-राजीव नगर में भी बिजली कटौती का असर रहेगा। बता दें कि तीन शिफ्ट में 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बताया जा रहा है कि बिजली कंपनी के मेंटनेंस करने से सप्लाई बंद रहेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.