ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बस की ठोकर से बाइक सवार दो ग्रामीण की मौत , एक घायल

शिवरीनारायण। बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस ने खरौद के शबरी मंदिर के पास बाइक सवार ग्रामीणों को चपेट में ले लिया। वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर 11.50 बजे शिवरीनारायण बस स्टैंड से राणी सती दादी बस सर्विस क्रमांक सीजी 11 डीबी 0190 बिलासपुर जाने के लिए निकली थी। 12 बजे के करीब बस खरौद के शबरी मंदिर के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 22 आर 4363 में सवार युवकों को सामने से चपेट में ले लिया । जिससे बाइक सवार अमलडीहा निवासी छत्तु पटेल (65) पिता बैजनाथ पटेल और सोनाराम पटेल (35) पिता रामरतन पटेल की मौके पर ही मौत होगई। जबकि मड़वा थाना गिधौरी निवासी सुरेश पटेल (40) पिता हरिराम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना प्रभारी अशोक द्विवेदी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सुरेश पटेल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया । पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.