ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राम कथा में मंदाकिनी दीदी का स्वागत करते आशुतोष राणा ने कही यह बात

जबलपुर। संस्कारधानी के धर्मप्रेमी राम राज्य की स्थापना का स्तुत्य प्रयास कर रहे हैं। इस आशय के उद्गार मानस मर्मज्ञ मंदाकिनी दीदी ने सामुदायिक भवन बाई का बगीचा घमापुर में राम कथा का श्री गणेश करते हुए व्यक्त किए। धर्मनिष्ठ समाजसेवी स्व. शिवलाल घनघोरिया की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

राम राज्य के लिए चारों भाई और हनुमान का होना अत्यंत आवश्यक हैं

युग तुलसी रामकिंकर की शिष्या मंदाकिनी दीदी ने कथा विस्तार करते हुए कहा कि राम राज्य के लिए चारों भाई और हनुमान का होना अत्यंत आवश्यक हैं। रामकथा के प्रमुख वक्ता अभिनेता आशुतोष राणा ने अपने अंदाज में कहा कि गुरुदेव दद्दाजी की अनुपम कृपा से शिष्य आज गुरुतर दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। विधायक लखन घनघोरिया समाजसेवा और धर्मपरायणता श्रद्धालुओं से लबालब हैं।

व्यासपीठ का पूजन और मंदाकिनी दीदी का स्‍वगत किया

आरंभ में व्यासपीठ का पूजन और मंदाकिनी दीदी का कस्तूरी देवी, विधायक लखन घनघोरिया व कृष्णा घनघोरिया, जय घनघोरिया, यश घनघोरिया, राजेन्द्र कुकरेले, लक्ष्मी, गोपाल, विजय ने पूजन-अर्चन व स्वागत किया। इस अवसर पर आशुतोष राणा का भी स्वागत-सम्मान किया गया। श्री रामकथा में विधायक अजय विश्नोई, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ दिनेश यादव, मधु यादव, पार्षद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.