ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एशियन गेम्स का हुआ भव्य उद्घाटन रविवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

नई दिल्ली।  19वें एशियाई खेल चीन के हांगझू से शुरू हो गए हैं। एशियन गेम्स 23 सितंबर से 8 अगस्त तक आयोजित हो रहे हैं। एशियन गेम्स 2023 का उद्घाटन समारोह शनिवार को हुआ। भारतीय टीम का नेतृत्व महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया।

सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम 24 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी। इससे पहले क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय टीम का मुकाबला मलेशिया से हुआ था। बारिश के कारण मैच ड्रॉ रहा। रैंकिंग के आधार पर भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले बांग्लादेश और हांगकांग के बीच क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बांग्लादेश ने रैंकिंग के दम पर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं, श्रीलंका ने थाईलैंड को क्वार्टर फाइनल में 8 विकेट से हराया।

हरमनप्रीत कौर की होगी वापसी

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बैन के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाई थीं, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में नजर आएंगी। ये उनके फैंस के लिए गुड न्यूज है।

पुरुष टीम ऋतुराज के कप्तानी में उतरेगी

ऋतुराज गायकवाड़ के कप्तानी में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में उतरेगी। टीम इंडिया ने अच्छी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एशियन गेम्स का पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल 6 अक्टूबर और फाइनल 7 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत के 655 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

एशियन गेम्स 2023 में भारत के 655 एथलीट्स भाग ले रहे हैं। कुल 40 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। 2018 जकार्ता एशियाई खेल में भारत के 572 एथलीटों ने भाग लिया था। बता दें 19वें एशियाई खेल पिछले साल 10 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले थे। चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण खेलों को स्थगित कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.