ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजरातः अंबाजी जा रही बस के उड़े परखच्चे, 46 श्रृद्धालु घायल

गुजरात के बनासकांठा जिले में रविवार को अंबाजी शहर के नजदीक तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी लक्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार 46 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस निरीक्षक धवल पटेल ने बताया कि 18 यात्रियों को जिला मुख्यालय पालनपुर के एक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि शेष यात्रियों का इलाज अंबाजी शहर के एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार लोग अरासुर पहाड़ियों में स्थित मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ खेड़ा जिले के कंजरी गांव के 46 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी लक्जरी बस पहाड़ी ढलान पर नियंत्रण खो देने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।” उन्होंने बताया, ‘‘ बस सड़क किनारे एक चट्टान से टकरा गई, जिसके बाद उसकी छत टूट गई।” उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त बस पहाड़ी ढलाल से नीचे उतर रही थी। इस साल 23 से 29 सितंबर तक मनाए जा रहे भद्रावी पूनम उत्सव के अवसर पर मंदिरों के शहर अंबाजी में भक्तों की भारी भीड़ है। यह उत्सव हर साल अंबाजी में आयोजित किया जाता है और इस अवधि के दौरान मेले में पूरे गुजरात और बाहर से 15 लाख से अधिक तीर्थयात्री आते हैं। प्रशासन उनके लिए विशेष व्यवस्था करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.